Posts

Showing posts with the label जयपुर

राजस्थान में अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

Image
रात 9 बजे से बाजार बंद करने का फैसला,आठवीं तक स्कूल बंद करने की तैयारी; CM ने कोरोना पर सख्ती बढ़ाते हुए दी मंजूरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह विभाग की नई गाइडलाइन को मंजूरी दी। *जयपुर सहित कोरोना प्रभावित आठ शहरों में अभी लागू है नाइट कर्फ्यू* राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने और सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना कोर ग्रुप की हुई बैठक में नई गाइडलाइन को मंजूरी दी गई है। गृह विभाग आज बुधवार को नई गाइडलाइन जारी करेगा। राजधानी जयपुर सहित कोरोना प्रभावित आठ शहरों में 11 की जगह अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। प्रदेश में सभी शहरों में रात 9 बजे से ही बाजार बंद होंगे। पहले यह समय 10 बजे का था। बैठक में आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने पर भी विचार किया गया है। कोचिंग संस्थान, स्वीमिंग पूल को लेकर भी सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। गृह विभाग की गाइडलाइन में कोचिंग बंद करने या विद्यार्थी संख्या को लेकर सख्त पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। स्वीमिंग पूल को लेकर भी नई पाबंदियां लगना तय हैं। इससे पहले 21 मार्च ...

पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Image
बालोतरा। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं जनसेवक स्व. श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बांठिया ने पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ शर्मा के शोकाकुल परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बांठिया ने बताया कि पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया से भंवरलाल शर्मा के घनिष्ठ संबंध थे। उन्होंने कई वर्षों तक साथ में काम किया था। शर्मा जनसंघ से भाजपा में जीवनभर अपनी सेवाएं देते रहे उनका कार्यकर्ताओं के साथ सीधा जुड़ाव था एवं प्रदेश में भाजपा के शिल्पकार थे। शर्मा हमेशा कार्यकर्ताओं के दिलों में रहेंगे एवं उनसे हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।