Posts

Showing posts with the label क्राइम

कलियुगी माँ ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका, पूर्व पार्षद नेमीचंद माली ने अस्पताल पहुँचाया

Image
झाडिय़ों में मिली नवजात बच्ची, पूर्व पार्षद ने पहुंचाया अस्पताल  बालोतरा। औद्योगिक नगरी में शनिवार को मानवता शर्मसार हो गई। लूनी नदी किनारें बबूल की झाडिय़ों में एक मां नें अपने नवजात जिंदा शिशु को फेंक कर मानवता को शर्मसार कर दिया। प्रात: जब लोग मॉर्निंग वॉक में निकले तब मासूम के रोने की आवाज सुनी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्पश्चात मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता नेमीचंद पंवार नें नवजात बच्ची को नाहटा अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। अस्पताल के पालना गृह में नवजात बच्ची को सौंप दिया गया। अस्पताल में बच्ची की सुध लेने विधायक मदन प्रजापत पहुंचे। जहां उन्होंने मासूम के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बच्ची के स्वस्थ्य होने की जानकारी विधायक को दी। यह घटना शहर भर में वायरल हो गई और दिनभर चर्चा का विषय बनी रहीं। हर कोई सोशल मीडिया पर इस घिनौने कृत्य की निंदा करता नजर आया।

लॉकडाउन की पालना नहीं करने पर 12 जनो के खिलाफ कार्यवाई, जुर्माना वसूला

Image
बाड़मेर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु 12 व्यक्तियों के विरूद्व राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के तहत कार्यवाही करते हुए 2300 रूपये की जुर्माना राषि वसुल की गई।                    कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारीगण को निर्देष दिये गये। निर्देषानुसार सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाये घुमते पाये जाने पर पुलिस थाना नागाणा द्वारा 3, चैहटन, रामसर व गिराब द्वारा 2-2, बीजराड व बाखासर द्वारा 1-1 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 2200 रूपये जुर्माना राषि वसूल की गई। सार्वजनिक स्थान पर सामाजिक दूरी नही बनाकर रखते पाये जाने पर थाना बाखासर द्वारा 1 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस अधिनियम के तहत अब तक 830 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 1,87,500/-रूपये की जुर्माना राषी वसूल की गई। 

150 ग्राम अफीम का दूध जब्त करने में सफलता, 2 मुलजिम गिरफ्तार

Image
बाड़मेर। श्री आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री दाउदखां उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिवाना मय पुलिस जाब्ता द्वारा मुखबीर की ईत्तला पर सदर बाजार में नाकाबन्दी के दौरान अल्टो कार नम्बर आरजे 39 सीए 2514 को दस्तयाब कर कार में सवार चालक श्यामसिंह पुत्र शैतानसिंह जाति राजपूत निवासी सिणेर व बुदाराम पुत्र बींजाराम जाति देवासी निवासी नाल को दस्तयाब कर इनके कब्जा से 150 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर वाहन को जब्त किया गया। इस सम्बन्ध में मुलजिमान के विरूद्व पुलिस थाना सिवाना पर एनडपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अन्वेषण किया जा रहा है।

तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत

Image
तालाब में नहाने गए थे दो युवक, एक की डूबने से हुई मौत  बालोतरा। निकटवर्ती कल्याणपुर के धर्मसर गांव के तालाब में नहाने उतरें एक युवक की डूबनें से मौत हो गई। बालोतरा न्यूज़ ट्रैक की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को तालाब में नहाने के दो युवक पानी में उतरें थे। नहाने के दौरान नटवरसिंह पुत्र महिपालसिंह का पैर फिसल गया जिससे वह गहरें गढ्डे में धंस गया। इतने में पास हीं नहा रहे दूसरें युवक ने बचाने का प्रयास किया जिससे वह भी डूबने लगा। ग्रामीणों ने आवाज सुनकर दूसरें युवक को तो बचा लिया परंतु महिपालसिंह को बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दिनदहाड़े पुलिस वाहन को बदमाशों ने मारी टक्कर, स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Image
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित सिवाना :- कस्बे के गांधी चौक पर रविवार दोपहर दो बजे बदमाशों ने पुलिस जाप्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की! जिस पर सिवाना थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है!सिवाना थानाधिकारी दाउद खां ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी (TN 30 BQ 2389) में आए 4 लोग कस्बे के पट्रोल पंप के सामने शराब के ठेके पर सेल्समैन से जबरदस्ती शराब मांग रहे हैं. साथ ही उसे शराब न देने पर धमकी भी दे रहे हैं. जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता गांधी चौक पहुंचे तो, सामने से स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी. जिसे देख उन्होंने गाड़ी को रुकने का इशारा किया.लेकिन गाड़ी चालक ने थानाधिकारी और पुलिस जाप्ते को जान से मारने की नियत से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर से पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. जिसमें पुलिस की गाड़ी चला रहे मनोहरदान गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, टक्कर मारने के बाद आरोपी बालोतरा की तरफ भाग खड़े हुए. लेकिन पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उन्हें पादरडी गांव के पास पकड़े गए आरोपियों की पहचान गणपत सिंह उर्फ जोग सिंह पुत्र भ...

सोमवार को उल्लंघन पर 3100 रूपये की वसूली

Image
बाड़मेर, 1 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 19 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेडवा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 5 लोगों से 1100, शिव में 8 लोगों से 900, गुडामालानी में 3 लोगों से 600 एवं सिवाना में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 19 लोगों से 3100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 682 लोगों से कुल 1,57,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।

ट्रक के केबिन में छुपा कर रखे 3 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Image
ट्रक के केबिन में छुपा कर रखे 3 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये बाड़मेर। श्री आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जिले  में अवैध मादक पदार्थांे व मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री नरपतसिंह, पुलिस उप अधीक्षक गुड़ामालानी, श्री देवाराम चैैधरी के सुपरविजन में श्री हरचन्दराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना मय टीम द्वारा दिनांक 31.05.2020-01.06.2020 की रात्रि में मुखबीर की सूचना पर सरहद धोरीमना में नाकाबन्दी कर एक टाटा 407 ट्रक नम्बर त्श्र27ळ।8029 को रूकवाकर चालक भानुप्रतापसिह पुत्र केषाराम जाति जाट निवासी शेरपुर, बामरला पुलिस थाना सेडवा के कब्जा से ट्रक में स्कीम बनाकर 21 कट्टो में भरे 310 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किये गये। तथा डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा 407 ट्रक नम्बर त्श्र27ळ।8029 को जब्त किया जाकर ट्रक चालक भानुप्रतापसिंह को गिरफ्तार किया ज...

एमवी एक्ट के तहत 76 वाहनो के विरूद् कार्यवाही, 1 वाहन को सीज किया

Image
बाड़मेर। एमवी एक्ट के तहत 76 वाहनो के विरूद् कार्यवाही करते हुए 11600 रूपये का जुर्माना वसुल किया गया। जिले में लॅाकडाउन के चलते एवं धारा 144 सीआरपीसी के अनुपालना में आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये एवं आमजन से सहयोग करने की अपील करने के बावजुद भी पालना नही करते हुए अकारण वाहनो पर घुमते पाये जाने पर आज 76 वाहनों के विरूद्व एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एमवी एक्ट के तहत 11600 रूपये की कम्पाउण्ड राषि वसूली गई तथा 1 वाहन को सीज किया गया।

बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर 13 व्यक्तियों के खिलाफ हुई कार्यवाई, जुर्माना वसूला

Image
बाड़मेर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु 13 व्यक्तियों के विरूद्व राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के तहत कार्यवाही करते हुए 2500 रूपये की जुर्माना राषि वसुल की गई। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारीगण को निर्देष दिये गये। निर्देषानुसार सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाये घुमते पाये जाने पर पुलिस थाना गुड़ामालानी द्वारा 5, गडरारोड़ द्वारा 4, बीजराड़ द्वारा 2 व पुलिस थाना गिराब द्वारा 1 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 2500 रूपये जुर्माना राषि वसूल की गई। इस अधिनियम के तहत अब तक 701 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 1,63,100/-रूपये की जुर्माना राषी वसूल की गई। 

होम क्वारेंटाइन की पालना नहीं करने पर 103 व्यक्तियों को सरकारी क्वारेंटाइन में भेजा

Image
होम क्वारंटाइन किये गये 45 व्यक्तियों को किया गया चैक, नियमो का पालन करने हेतु किया निर्देषित  बाड़मेर। श्री आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्वि के मध्यनजर जिला पुलिस द्वारा होम क्वारंटाइन किये गये लोगों की चैंकिग हेतु विषेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान आज दिनांक 31.05.20 को होम क्वारटाईन किये गये 45 व्यक्तियों को चैक कर सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी व निर्देषो का पालना करने हेतु निर्देषित किया गया। इस अभियान में अब तक 1501 व्यक्तियों को चैंक किया जाकर सरकारी एडवायजरी की पालना हेतु निर्देषित किया गया। नियमों का उल्लघन करते पाये जाने पर 103 व्यक्तियों को होम क्वारंेटाइन से सरकारी क्वारंेटाइन सेंन्टर भिजवाया गया।

नाकाबन्दी तोड़ भाग रहे स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर

Image
सिवाना। बाड़मेर जिले के सिवाना कस्बे के ह्दय स्थल गांधी चौक के बीचों बीच  नाकाबन्दी तोड़कर भाग रहे स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहे पुलिस वाहन को मारी टक्कर  ,चालक स्कॉर्पियो सहित फरार हो गया | दिन दहाड़े दोपहर 2 बजे के आसपास पुलिस वाहन को टक्कर मारकर फरार होने से आमजन में ख़ौप व्याप्त हो गया | वही चर्चा यह भी पुलिस खुद सुरक्षित नही ,आमजन की सुरक्षा कैसे होगी | वही तस्करों व अपराधियो पर लगाम कसने के लिए  ग्रामीण लम्बे समय से  थाने में सीआई की नियुक्ति करने व स्टाफ बढाने की मांग कर रहे है | पुलिस विभाग की कमी का फायदा आये दिन तस्कर व अपराधी उठा रहे है |  थानाधिकारी दाऊद खान पुलिस कर्मियों के साथ स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे है |

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत

Image
बालोतरा। निकटवर्ती दूदवा गांव में लोहे के पाइप से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर अचानक पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से ट्रेक्टर पर बैठे जगदीश पुत्र भैराराम निवासी निवासी फलोदी की पाइप के नीचे दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तथा पटवारी नरेंद्र सोमरा घटना स्थल पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया।

लॅाकडाउन के नियम तोड़ने पर 67 वाहनों के खिलाफ हुई कार्यवाई

Image
बाड़मेर। एमवी एक्ट के तहत 67 वाहनो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 10000 रूपये का जुर्माना वसुल किया गया। जिले में लॅाकडाउन के चलते एवं धारा 144 सीआरपीसी के अनुपालना में आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये एवं आमजन से सहयोग करने की अपील करने के बावजुद भी पालना नही करते हुए अकारण वाहनो पर घुमते पाये जाने पर आज 67 वाहनों के विरूद्व एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एमवी एक्ट के तहत 10000 रूपये की कम्पाउण्ड राषि वसूली गई तथा 3 वाहनों को सीज किया गया।

22 व्यक्तियों के विरूद् कार्यवाई, जुर्माना वसूला

Image
बाड़मेर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु 22 व्यक्तियों के विरूद् राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के तहत कार्यवाही करते हुए 4400 रूपये की जुर्माना राषि वसुल की गई। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारीगण को निर्देष दिये गये। निर्देषानुसार सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाये घुमते पाये जाने पर पुलिस थाना समदड़ी द्वारा 10, षिव द्वारा 9 व थाना नागाणा, बीजराड़ व पचपदरा द्वारा 1-1 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 4400 रूपये जुर्माना राषि वसूल की गई। इस अधिनियम के तहत अब तक 688 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 1,60,600/-रूपये की जुर्माना राषी वसूल की गई। 

होम क्वारंटाइन किये गये 116 व्यक्तियों को किया गया चैक

Image
होम क्वारंटाइन किये गये 116 व्यक्तियों को किया गया चैक नियमो का पालन करने हेतु किया निर्देषित बाड़मेर। श्री आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्वि के मध्यनजर जिला पुलिस द्वारा होम क्वारंटाइन किये गये लोगों की चैंकिग हेतु विषेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान आज दिनांक 30.05.20 को होम क्वारटाईन किये गये 116 व्यक्तियों को चैक कर सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी व निर्देषो का पालना करने हेतु निर्देषित किया गया। इस अभियान में अब तक 1456 व्यक्तियों को चैंक किया जाकर सरकारी एडवायजरी की पालना हेतु निर्देषित किया गया। नियमों का उल्लघन करते पाये जाने पर 103 व्यक्तियों को होम क्वारंेटाइन से सरकारी क्वारंेटाइन सेंन्टर भिजवाया गया।

एमवी एक्ट के तहत 81 वाहनो के विरूद् कार्यवाही, 11250 रूपये का जुर्माना वसूला

Image
बाड़मेर। एमवी एक्ट के तहत 81 वाहनो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 11250 रूपये का जुर्माना वसुल किया गया। जिले में लॅाकडाउन के चलते एवं धारा 144 सीआरपीसी के अनुपालना में आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये एवं आमजन से सहयोग करने की अपील करने के बावजुद भी पालना नही करते हुए अकारण वाहनो पर घुमते पाये जाने पर आज 81 वाहनों के विरूद्व एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एमवी एक्ट के तहत 11250 रूपये की कम्पाउण्ड राषि वसूली गई तथा 8 वाहनों को सीज किया गया।

26 व्यक्तियों के विरूद् कार्यवाही, जुर्माना वसूला

Image
बाड़मेर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु 26 व्यक्तियों के विरूद्व राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के तहत कार्यवाही करते हुए 7600 रूपये की जुर्माना राषि वसुल की गई                    कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारीगण को निर्देष दिये गये। निर्देषानुसार सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाये घुमते पाये जाने पर पुलिस थाना गिराब द्वारा 4, षिव द्वारा 3, कोतवाली व समदडी द्वारा 2-2 व थाना बीजराड, गडरारोड व बाखासर द्वारा 1-1 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 2800 रूपये की जुर्माना राषि वसूल की गई। दुकानदार द्वारा बिना मास्क पहने व्यक्तियों को सामान विक्रय करते पाये जाने पर पुलिस थाना गडरारोड द्वारा 8 व बाखासर द्वारा 1 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 4500 रूपये जुर्माना राषी वसूल की गई तथा सार्वजनिक स्थान पर न्युनतम 6 फिट की सार्वजनिक दूरी नही बनाकर रखने पर पुलिस थाना षिव, बाखासर व गिराब द्वारा 1-1 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 300 रूपये जुर्माना राषि वसूल ...

चिकित्सक ने कलक्टर को भेजा ऑनलाइन ज्ञापन

Image
बाड़मेर। शहर के वार्ड संख्या 36 के बीएलओ मदन सिंह द्वारा रिश्वत की एवज में शराब पीने के लिए पैसे मांगे ना देने पर रंजिशवश के चलते डॉक्टर घेवरचंद लखारा को दुबारा क्वांरेन्टाईन कर दिया इसके चलते डॉक्टर ने सोमवार को जिला कलक्टर को ऑनलाइन ज्ञापन भेज कर कार्यवाही की मांग की। प्रार्थी ने ज्ञापन में बताया कि, मैं डॉक्टर घेवरचंद लखारा निवासी कर्मचारी कॉलोनी, बीएसएफ गेट नं. 4 के सामने वाली गली इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर का निवासी हूं। 2 मई को मैं एसडीएम साहब बाड़मेर से परमिशन लेकर वृंदावन मथुरा यूपी से मेरे भाई डॉक्टर ओम प्रकाश को लेकर बाड़मेर आया संबंधित बीएलओ को इंफॉर्मेशन कर भाई के साथ में भी क्वांरेन्टाईन हुआ चूंकि पेशे से दोनों भाई डॉक्टर है हमने सरकार द्वारा बताई गई एडवाइजरी का पालन किया खुद को और परिवार से दूरी बनाकर क्वांरेन्टाईन पूरा किया इस बीच बीएलओ मदनसिंह जब भी हमें घर पर देखने आए तब शराब पीकर आते एवं अपशब्द बोल कर गाली गलौज कर चले जाते क्वांरेन्टाईन पूरा होने के बाद दिनांक 16 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश के अनुसार एक-दूसरे जिले में जाने वाले क्वांरेन्टाईन नहीं होंगे एवं दिनां...

पालघर हत्याकांड के विरुद्ध गोस्वामी समाज ने भेजा ज्ञापन

Image
बालोतरा। महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले के डढाणू तहसील के गढचिचले  ग्राम में 16 अप्रैल को जूना अखाड़ा के दो महंत और उनके एक ड्राइवर की अकारण निर्मम हत्या कर दी गई इस प्रकरण को लेकर समस्त गोस्वामी समाज में आक्रोश व्याप्त है । समाजकंटकों द्वारा एकमत होकर पुलिस की उपस्थिति में निहत्थे और निर्दोष साधुओं पर कायराना हमला करना मानवता को शर्मसार करता है, राज्य में धारा 144 व लॉक डाउन होने के उपरांत भी सैकड़ों की संख्या में लोगों का इकट्ठा होना और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में निर्दोष साधु जनों को डंडे, लाठियां और सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर देना और हत्या के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले टीवी चैनल पत्रकारों को धमकी देना और रिपब्लिक भारत के अर्णब गोस्वामी पर हमला करना महाराष्ट्र सरकार और पुलिस प्रशासन के  समक्ष प्रश्न का विषय  है । अतः आप से विशेष आग्रह है कि  उपरोक्त घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। गोस्वामी समाज के अध्यक्ष किशोर पुरी गोस्वामी, गोस्वामी समाज के सचिव भीम भारती गोस्वामी व गोस्वामी त्वरित सेवा दल के अध्यक्ष क्षेत्रपाल...