प्रधानाध्यापक की कठिन मेहनत की बदौलत पूनम प्रदेश में रही टॉपर
रिपोर्ट @ मधुसिंह बायतु। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित परीक्षा में बायतु भीमजी के धारासर तला गांव की बालिका पूनम जाणी ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सम्भव हुआ विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक हीराराम चौधरी की मेहनत के बदौलत। विद्यालय के मेहनती स्टाफ के कारण उनके द्वारा नियमित कक्षाओं का संचालन के साथ ही विद्यालय में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है जिसमे 60 जागरूक अभिभावक जुड़े हुए है उनके माध्यम से वे सह शैक्षणिक गतिविधियों व खेल कूद, नवोदय की तैयारी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करवाना जैसी गतिविधियों से अभिभावकों व अध्यापकों के समन्वय से यह विधालय संचालित हो रहा है। अभिभावक बताते है कि प्रधानाध्यापक हीराराम चौधरी ने इस विद्यालय को 30 मार्च 2015 से अध्यापन करवा रहे है जिसके बाद विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों व शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है । वे बताते है कि विद्यालय में 4 शिक्षकों की मेहनत व ग्रामीणों की मदद से बच्चों को अतिरिक्त पढ़ाई व कक्षा की दीवारों पर चित्रक...