Posts

Showing posts with the label जसोल

निर्जला एकादशी पर खूब हुआ दान, शीतल पेय की मनुहार

Image
जसोल। कस्बे में निर्जला एकादशी पर मंदिरों में पूजा अर्चना व दान कर श्रद्धा से मनाई गई। एकादशी पर महिलाओं ने उपवास रखा और कस्बे में जगह-जगह पर शीतल जल और ठंडाई वितरण किया गया। गर्मी से सड़क मार्गों से गुजर रहे वाहन चालकों, पैदल लोगों को मनुहार कर ठंडाई शर्बत पिलाया गया। इसी प्रकार माजीसा मार्किट में गणपत सोनी,भरत अवस्थी,श्रवण सोलंकी,फूलाराम राईका,विनोद अवस्थी,दिनेश राजपुरोहित, कमल लौहार आदि ने सहयोगियों के साथ मिलकर सुबह से शाम तक लोगों को शीतल शर्बत,ठंडाई पिलाई

प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाना पहली प्राथमिकता: चौहान

Image
जसोल।  ग्राम पंचायत जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने जसोल गांव के वार्ड संख्या 17 व 18 का निरीक्षण कर पानी सप्लाई की स्थिति की जांच की। चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को जल की समस्याएं नही आये इस हेतु ग्राम पंचायत जसोल प्रयासरत है इस हेतु प्रत्येक वार्ड जहां पानी पहुंचने में दिक्कत है वहां आवश्यक पाइप लाइन डाली जा रही है जसोल गांव बड़ा होने के कारण 2 और अतिरिक्त टंकी की आवश्यकता महसूस किया जा रहा है। वार्ड 18 में बालहंस स्कूल से प्रजापतों का  धोरा तक पानी की पाइप लाइन बदली जा रही है जिससे वार्ड 18 में निचले इलाके में पानी की सप्लाई बेहतर होगी इस अवसर जलदाय विभाग के कर्मचारी चेलाराम को आवश्यक निर्देश दिए गए इस अवसर पर वार्डपंच भरत गुरिया, प्रकाश प्रजापत, किशोर माली,डायाराम सियोटा, मोहनसिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह राठौड़, जसराज राजपुरोहित, प्रेम प्रजापत, माणक गहलोत आदि उपस्थित रहे।

सरपंच ने किया मनरेगा कार्यो का निरीक्षण: छाया-पानी व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के निर्देश

Image
जसोल। ग्राम पंचायत जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने जसोल में भैरू तालाब में चल रहे नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान नरेगा श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताया व मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए सभी  मेटों को पाबंद किया। इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पर कोरोना महामारी से स्वयं को व अपने परिवार को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है इसलिए सभी श्रमिक कार्यस्थल पर मास्क लगाकर रखे, व बार-बार साबुन से हाथ धोने तथा आपस मे 1 मीटर की दूरी बनाये रखते हुए एक दूसरे के औजारों को न छुए व कार्यस्थल पर सम्पूर्ण सेनिटाइज होकर ही घर जाए। चौहान ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है मुंह पर मास्क रखकर व सोशल डिस्टेंस का पालन कर महामारी से बचा जा सकता है। निरीक्षण में दौरान मेट ने बताया कि कुल 115 श्रमिक कार्यरत है जिसमे से 2 अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार, मोहन सिंह राजपुरोहित, मग सिंह दहिया, जसराज सिंह, माणक गहलोत, गोविंद सिंह राजपुरोहित, देवीलाल भोबरिया आदि उपस्थित र...

मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया

Image
जसोल। स्थानीय ग्राम पंचायत जसोल में शनिवार को मुख्यमंत्री को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया। इस दौरान सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, ग्रामविकास अधिकारी सुशील कुमार, पटवारी कुलदीप सिंह , हीराराम भील, किशोर माली, हेमाराम मेघवाल, ढलाराम, दिलीप सैन, माणक गहलोत, मग सिंह दहिया आदि उपस्थित रहे।

दुकानों का किराया माफ़ करने की मांग

Image
जसोल। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता भरत अवस्थी ने राजस्थान उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत जसोल की दुकानों का किराया माफ करने की मांग की!अवस्थी ने कहा कोराना सक्रमण की महामारी के कारण गत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू एव तत्पश्चात पूरे भारत मे लॉकडाउन चल रहा है एवं धार्मिक स्थल अभी तक बन्द है हमारा मार्केट माता राणी भटीयाणी मन्दिर पर निर्भर है जिससे समस्त दुकाने अभी तक बन्द होने से दुकानों का किराया भरना मुश्किल हो गया है!उन्होंने राजस्थान सरकार से ग्राम पंचायत जसोल की दुकानों का किराया माफ कर गरीब परिवारों को कुछ राहत प्रदान करने की मांग की

सरपंच व जनप्रतिनिधयों को बांटे मास्क और सेनेटाइजर

Image
जसोल। जननायक पूर्व विधायक स्व श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट एवं भारतीय जनता पार्टी सह संयोजक अध्यक्ष गणपत बांठिया ने वीर सावरकर की जयंति पर मास्क व हेंड सेनेटाइजर वितरण किए। बांठिया ने कल्याणपुर, अराबा व नागाणा में सरपंच व जनप्रतिनिधियों को मास्क व हेंड सेनेटाइजर वितरण किए गए। कोरोना संक्रमण से बचाव से किए ग्रामीणों से सामाजिक दूरी बनाकर कार्य करने, प्रवासियों का क्वारेंटाइन सुनिश्चित करने एवं आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में हीं रहें अति आवश्यक कार्य होने पर घरों से निकलें। कार्यक्रम के अंत में नागाणा मंदिर अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा ने चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच नेनाराम पटेल, नारायणसिंह उड़, समाजसेवी भंवरसिंह, गोकलराम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद थे।