Posts

राजस्थान में एक और जेल ब्रेक:बीकानेर की नोखा जेल से रात ढाई बजे 5 कैदी फरार; पहले दीवार और खिड़की तोड़ी फिर कंबल की रस्सी बनाकर भागे

Image
राजस्थान में करीब 15 दिन पहले हुए फलोदी जेल ब्रेक कांड के बाद अब बीकानेर की नोखा जेल से 5 कैदी फरार हो गए हैं। नोखा उप-कारागार में यह घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुई। जेल स्टाफ को 2 घंटे बाद इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया, लेकिन अभी तक फरार कैदियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, फरार होने वाले कैदियों में 3 हनुमानगढ़ के, एक हरियाणा और एक नोखा के जसरासर थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक इन कैदियों ने पहले अपनी सेल की दीवार तोड़ी फिर एक खिड़की को तोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद फिर कंबल की रस्सी बनाकर दीवार पर चढ़े और फिर कूदकर भाग निकले। ये 4 कमियों से कैदियों को भागने में आसानी हुई 1. जेल की जिस सैल में इन बंदियों को रखा गया था, उसमें एक खिड़की थी। यह ज्यादा मजबूत नहीं थी, इसलिए कैदी आसानी से इसे तोड़कर निकल गए। 2. जेल में CCTV कैमरे भी नहीं हैं, कैदियों ने इसका फायदा उठाया। अब यह पता लगना भी मुश्किल होगा कि कहां और किसकी लापरवाही रही। 3. जेल के बाहर की दीवार महज 7 फीट ऊंची है। इसमें एक फीट का लोहे का एंगल लगा है। 4. जेल में रात के सम...

पूर्व सरपंच को फोन पर मिल रही है धमकियां

Image
बालोतरा। चिलानाड़ी के पूर्व सरपंच को फोन पर मिल रही धमकियां पूर्व सरपंच एवं प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र प्रजापत को मिल रही धमकियां प्रजापत ने पचपदरा थाने दर्ज करवाई शिकायत जोगेंद्र प्रजापत ने पुलिस अधीक्षक को मेल भेज की कार्रवाई की मांग जोगेंद्र प्रजापत की पत्नी ममता प्रजापत है पाटौदी पँचायत समिति की प्रधान

राजस्थान में अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

Image
रात 9 बजे से बाजार बंद करने का फैसला,आठवीं तक स्कूल बंद करने की तैयारी; CM ने कोरोना पर सख्ती बढ़ाते हुए दी मंजूरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह विभाग की नई गाइडलाइन को मंजूरी दी। *जयपुर सहित कोरोना प्रभावित आठ शहरों में अभी लागू है नाइट कर्फ्यू* राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने और सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना कोर ग्रुप की हुई बैठक में नई गाइडलाइन को मंजूरी दी गई है। गृह विभाग आज बुधवार को नई गाइडलाइन जारी करेगा। राजधानी जयपुर सहित कोरोना प्रभावित आठ शहरों में 11 की जगह अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। प्रदेश में सभी शहरों में रात 9 बजे से ही बाजार बंद होंगे। पहले यह समय 10 बजे का था। बैठक में आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने पर भी विचार किया गया है। कोचिंग संस्थान, स्वीमिंग पूल को लेकर भी सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। गृह विभाग की गाइडलाइन में कोचिंग बंद करने या विद्यार्थी संख्या को लेकर सख्त पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। स्वीमिंग पूल को लेकर भी नई पाबंदियां लगना तय हैं। इससे पहले 21 मार्च ...

कलियुगी माँ ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका, पूर्व पार्षद नेमीचंद माली ने अस्पताल पहुँचाया

Image
झाडिय़ों में मिली नवजात बच्ची, पूर्व पार्षद ने पहुंचाया अस्पताल  बालोतरा। औद्योगिक नगरी में शनिवार को मानवता शर्मसार हो गई। लूनी नदी किनारें बबूल की झाडिय़ों में एक मां नें अपने नवजात जिंदा शिशु को फेंक कर मानवता को शर्मसार कर दिया। प्रात: जब लोग मॉर्निंग वॉक में निकले तब मासूम के रोने की आवाज सुनी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्पश्चात मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता नेमीचंद पंवार नें नवजात बच्ची को नाहटा अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। अस्पताल के पालना गृह में नवजात बच्ची को सौंप दिया गया। अस्पताल में बच्ची की सुध लेने विधायक मदन प्रजापत पहुंचे। जहां उन्होंने मासूम के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बच्ची के स्वस्थ्य होने की जानकारी विधायक को दी। यह घटना शहर भर में वायरल हो गई और दिनभर चर्चा का विषय बनी रहीं। हर कोई सोशल मीडिया पर इस घिनौने कृत्य की निंदा करता नजर आया।

रामुदेवी घर पर मास्क बनाकर निशुल्क कर रहीं वितरण

Image
सिवाना :- देश के कोरोना योद्धा डाक्टर, नर्स, स्वस्थ्यकर्मी, प्रशासकीय अधिकारी, सेना, सफाईकर्मी, दवा बिक्रेता, खाद्य सामग्री विक्रेता, समाजसेवी संगठन व समाजसेवी उसे चुनौती देने के लिए दिन रात अपनी सेवाएं देने में लगे थें। ऐसे में हर दिन एक नये कोरोना योद्धा देशवासियों एवं स्थानीय नागरिकों को बचाने के लिए कुछ न कुछ सहायता करने में लगे हैं। इन्हीं में गोलीया ग्राम पंचायत में कार्यरत आगनवाडी कार्यकर्ता रामुदेवी भी शामिल हो गई है। जिसने दिन रात मेहनत कर इन कर्मयोद्धाओं व ग्रामीणों के लिए मास्क तैयार कर वितरण  किए । रामुदेवी इस महामारी की वेला में घर से ही मास्क बनाकर स्थानीय लोगों को कोरोना से बचाने में लगी है! साथ ही रामुदेवी कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही है,रामुदेवी ने सामाजिक दूरी बनाये रखने, ज़रूरत पड़ने पर मास्क पहनने और जितना हो सके घर पर ही रहने की हिदायत दी है। इनका कहना है :- "कोरोना महामारी के चलते बाजार में बढ़ी मास्क की किल्लत को ध्यान में रखते हुए मेनें अपने परिवार के सहयोग से सूती मास्क बनवाने का निर्णय लिया। यह साधारण सूती कपड़े से बनाया गया मास्क है...

रोटरी क्लब ने मूक पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

Image
बालोतरा। रोटरी क्लब द्वारा मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए ।परिसर में परिंडे लगाते हुए रोटरी इंटरनेशनल  पूर्व सह प्रांतपाल ओम  बांठिया ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए हर नागरिक को अपने घर पर, यथा संभव हो तो परिंडे लगाने का पुनीत कार्य करना चाहिए।  विद्यालय के सचिव कमलेश बोहरा ने कहा कि  विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा भी उक्त अभियान को बड़े स्तर पर बालोतरा में चलाया जा रहा है। इस अवसर क्लब अध्यक्ष गौतम मेहता ने मदर टेरेसा द्वारा रोटरी के सेवा कार्यों में सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया। सचिव महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, पूर्व अध्यक्ष  सुरेश श्री श्री माल ,पुरुषोत्तम सेठिया,  विद्यालय प्रभारी कपिल बोहरा, नेमीचंद भंसाली   ने भाग लिया।

आंगड़वाडी कार्यकर्ताओं को स्थाई करने की मांग

Image
बाड़मेर। आंगड़वाडी कार्यकताओ को स्थाई करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ एकिकृत बैनर तले बाड़मेर जिलाध्यक्ष विनू परमार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का पांच सूत्री मांग पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने अपने ज्ञापन में आंगड़वाडी कार्यकताओं, आशा सहायिका, साथीन एवं आशा सहयोगिनियों को स्थाई करते हुए नियमित कर्मचारियों की श्रेणी में लेने की मांग की। वहीं केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को देय मूल्य वेतन के समकक्ष वेतन मांग एवं अन्य भत्ते मासिक वेतन के रूप में देने, कोरोना योद्धाओं के देय राशि रूपये पांच लाख रूपये का बीमा आंगड़वाडी कार्यकर्ताओं को भी लाभ देने की मांग की। ज्ञापन में पूर्व प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में आंगडवाडी कार्यकर्ताओं को अवसर देने साथ ही अधिवार्षिक आयु 60 वर्ष से बढाकर 62 वर्ष करने की मांग की।