अंतराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का कार्यकारिणी विस्तार स्थानीय कृष्णा

अंतराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का कार्यकारिणी विस्तार स्थानीय कृष्णारिसोर्ट पर आयोजित अंतराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ की कार्यकारिणी मीटिंग के अंतर्गत बाड़मेर जिले की नवनियुक्त कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संगठन के राजस्थान के प्रदेश प्रभारी एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहनसिंह नाडोल ने लेखराज प्रजापत को बाड़मेर जिला अध्यक्ष, विमल मालवीय को जिला उपाध्यक्ष और श्याम दवे समदड़ी को जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया।मोहनसिंह नाडोल ने कहा कि पूर्व में धर्मेन्द्र दवे ने बाड़मेर जिला अध्यक्ष का पद सम्भाल रखा था लेकिन अब उनकी नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर करने से रिक्त पदों पर नव नियुक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यक्रम में महासंघ के पाली जिला अध्यक्ष गणपत लाल रोहट ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा कृष्णा गौ सेवा समिति जो संचालित की जा रही है गौ सेवा के प्रति उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते इसी समिति के पदाधिकारियों का चयन अंतराष्ट्रीय गौ सेवा महासंघ में किया गया है जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और गौ सेवा के कार्य में समर्पण भाव से कार्य किया जाएगा।।

Comments

Popular posts from this blog

प्रवासियों की आवाजाही जारी: अब तक 56340 प्रवासी आये, वहीं 10370 ने किया प्रस्थान

राजस्थान में अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

जरूरतमंदों की सेवा करने में जुटे समाजसेवी संगठन